फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten doctors resigned from the post of Superintendent

दस डॉक्टरों ने अधीक्षक पद से त्याग पत्र दिया

Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ten doctors resigned from the post of Superintendent
दस डॉक्टरों ने अधीक्षक पद से त्याग पत्र दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के ब्लॉकों में सीएचसी पर तैनात दस डॉक्टरों ने चिकित्सा अधीक्षक पद से अपना त्याग पत्र सीएमओ कार्यालय पर भेज दिया है। बताया गया है कि डॉक्टर चिकित्सा अधीक्षक के बजाए केवल चिकित्सा का कार्य करना चाहते हैं।
दस डॉक्टरों द्वारा सामूहिक रुप से अपने पद से त्याग पत्र दिया जाना स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि त्याग पत्र देने वाले डॉक्टर अभी खुल कर कुछ बताने से बच रहे हैं। चर्चा यह भी है कि रविवार को सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया था, जिसमें कुछ डॉक्टर गैर हाजिर मिलने पर सीएमओ ने कार्रवाई की चेतावनी और कुछ को नोटिस जारी किए थे। एक डॉक्टर ने पूछने पर इतना बताया कि चिकित्सा अधीक्षक पद पर काम का भार ज्यादा हो गया है, इसलिए इस पद पर त्याग पत्र दे रहे है, केवल चिकित्सा का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल का कहना है कि शाम तक जब तक वो अपने ऑफिस में थे तो तब तक दफ्तर में ऐसा कोई पत्र नहीं आया था। उनके आने के बाद आया तो जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो शनिवार यानि आज इस संबंध में जानकारी लेकर संबंधित डॉक्टरों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed