फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tempo overturns due to collision with car, 10 laborers injured

Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से टैंपो पलटा, 10 मजदूर घायल

Sat, 08 Feb 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns due to collision with car, 10 laborers injured
सिखेड़ा। पानीपत खटीमा हाईवे के बाईपास फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार रात को टाटा ऐस गाड़ी (टैंपो) में कार ने टक्कर मार दी। जिससे टैंपों पगाड़ी पलट गई। उसमें सवार महिला-पुरुष मजदूरों की चीख पुकार दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में छह महिलाओं सहित 10 लोग घायल हुए है।
विज्ञापन

कस्बा मीरापुर के मोहल्ला पडाव चौक व मुकल्लमपुरा निवासी शादी समारोह में खाना बनाने व अन्य काम करते हैं। यह कारीगर व अन्य बृहस्पतिवार देर रात मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर शादी समारोह से टाटा ऐस गाड़ी (छोटा हाथी) में बैठकर मीरापुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिखेड़ा में पुल के ऊपर टाटा ऐस गाड़ी में सामने से गलत दिशा से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि टाटा ऐस गाड़ी पलट गई। उसमें सवार कारीगर व अन्य मजदूरों की चीख पुकार रात के सन्नाटे में दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। गाड़ी में सवार संदीप, मनोज, सुनीता, रोहित, नीरज, कोमल, मुनेश, राधा, कांता सहित यामीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed