फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature of Muzaffarnagar reached 06 degrees Celsius

बादलों में छिपा सूरज, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरने

Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature of Muzaffarnagar reached 06 degrees Celsius
कोहरे के कारण कुछ इस तरह दिखा शहर की सड़कों का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय कोहरा और दिन भर बादलों के छाए रहने से लोग कंपकंपाते नजर आए। शीत लहर में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ठंड का असर यह रहा कि दिन में भी बाजारों में ग्राहक कम नजर आए। यातायात व्यवस्था सीधे प्रभावित हुई। शाम को लोग जल्द ही अपने घरों की ओर दौड़ते नजर आए। शुक्रवार का दिन पूरी तरह ठंड के आगोश में दिखाई दिया। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन पूरी तरह थमा रहा। दिन में आकाश में बादल छाए रहे और सूरज दिखाई नहीं दिया। जिससे ठंड के मौसम में लोगों को जो थोड़ी राहत मिल जाती थी वह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


दोपहर के समय भी लोग ठंड और शीत लहर में कंपकंपाते नजर आए। हालत यह रही कि न्यूनतम तापमान जहां 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान काफी नीचे आ गया और यह 16.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में भी सुबह और शाम वाली ठंड से लोगों को गुजरना पड़ा। दिन में ठंड का असर यह रहा कि बाजार में दोपहर के समय भी ग्राहक कम नजर आए। दिन में ठंड से लोग खरीदारी के लिए बाजार में काफी कम निकले।
विज्ञापन


ठंड का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। कोहरे में रोडवेज का आवागमन सुबह के समय पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रोडवेज ने फेरो में काफी कमी कर दी है। शाम के समय भी यही हालत बनी हुई है। वहीं लोग सफर कर रहे हैं जिनकी मजबूरी है। बिना मजबूरी के कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है। उधर, गन्ना शोक केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पान सिंह का कहना है कि अधिकतम तापमान कम होने के कारण सर्दी का प्रकोप अधिक है। दिन में बादल छाए रहने और कोहरे के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed