फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature crossed 41, scorching sun scorched people

Muzaffarnagar News: पारा 41 के पार, कड़ी धूप ने लोगों को झुलसाया

Tue, 23 May 2023 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 41, scorching sun scorched people
मुजफ्फरनगर। एकाएक बढ़ रहे तापमान ने लोगों को झुलसा दिया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। गर्म हवाओं से लोग परेशान नजर आए। दिनभर धूप और गर्म हवा से बचाव के इंतजाम करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को कड़ी धूप में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तापमान पहली बार 41 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार रात का न्यूनतम तापमान भी 54 डिग्री रहा। दिन और रात के समय सामान्य से अधिक गर्मी होने के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर में कई जगह सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। लोग गर्मी से बचाव के इंतजाम करते रहे। शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कितना रहा तापमान
तिथि


तापमान
22 मई


41.2 डिग्री
21 मई


39.2 डिग्री
20 मई


38.3 डिग्री
19 मई


36.1 डिग्री
जताए जा रहे बारिश के आसार
मौसम लगातार गरम हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार से बारिश के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चार दिन तक बूंदाबांदी या तेज बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

इनसेट.........
3125 मरीजों ने कराया उपचार
मुजफ्फरनगर। गर्मी की तपिश लोगों को बीमार कर रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। यहां रोजाना तीन हजार के करीब मरीज परामर्श ले रहे है।

जिला चिकित्सालय में हर ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। सोमवार को 3125 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें अधिकांश मरीज नजला, खांसी, जुकाम, बुखार और उल्टी दस्त के शामिल थे। लगातार दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप से भी लोग अधिक संख्या में बीमार हो रहे है। गर्मी में खान-पान भी स्वास्थ्य पर असर डालता है। संवाद

-------------------
अधिक से अधिक पीएं पानी : राकेश कुमार
जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पानी की अधिकांश मात्रा पसीने से जहां निकल जाती है, जिसकी कमी पूरी ना होने पर सिर दर्द, बदहजमी, पेट दर्द, पैरों में दर्द जैसी शिकायत होने लगती है। उल्टी-दस्त भी शुरू हो जाते हैं। गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक पानी पीने की आवश्यकता है। संवाद
---------
इनसेट

इन बातों का रखें ध्यान
-अधिक मात्रा में पानी पीएं।
-ताजा और मौसमी फलों का सेवन करें।

-चिकनाई युक्त खाना खाने से बचें।
-हलका और ताजा खाना ही खाएं।
-मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-ज्यादा देर तक धूप में ना रहें।
-शरीर को ढककर ही बाहर निकलें।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed