फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tejas and Sweety got first place in painting

मुजफ्फरनगर: चित्रकला में तेजस और स्वीटी को पहला स्थान

Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tejas and Sweety got first place in painting
नगर के डीएवी इंटर कालेज में सम्मानित पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी।
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में जी 20 शिखर सम्मेलन के संबंध में राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 मनाया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई, जिसमें तेजस और स्वीटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई वर्ग अ में कक्षा छह से आठ तथा वर्ग ब में कक्षा नौ से 11 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता को मुख्य सचिव उप्र शासन तथा कालांतर आठ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव के निर्देश पर कराया।
विज्ञापन

कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन तथा उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट के दृष्टिगत कला उत्सव के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत तथा भविष्य असीमित संभावनाओं को दिखाने का प्रयास छात्र-छात्राओं ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा। वर्ग ए में तेजस प्रथम, द्वितीय श्रद्धा चौधरी, तृतीय कृष्णा सिंह रहे। ग्रुप बी में स्वीटी पहले, मोहम्मद तालिब द्वितीय, संध्या तीसरे स्थान पर रही। संचालन अरुण कुमार ने किया। मौके पर नारायण स्वरूप शर्मा, शहजाद अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed