फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tehri paper mill accused of spreading pollution, complaint to DM

टिहरी पेपर मिल पर प्रदूषण फैलाने का आरोप, डीएम से शिकायत

Fri, 11 Nov 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tehri paper mill accused of spreading pollution, complaint to DM
भारतीय किसान यूनियन किसान सेना ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर टिहरी पेपर मिल की शिकायत की। आरोप लगाया कि मिल से निकलने वाली राखी और गंदा पानी उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इसकी वजह से इलाके में बीमारी फैल रही हैं। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने इसमें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डीएम को दिए ज्ञापन में युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका परिवार और पशु लगातार बीमार हो रहे है। राख और गंदे पानी की वजह से उनके बीमार भाई पर अब तक 35-40 लाख रुपये खर्च हो चुके है। राख का पहाड़ उनके मकान के बगल में है। कई बार मालिक से राख उठाने की बात हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। इसकी वजह से उनकी फसल भी नष्ट हो जाती है। चारे पर राख जमी रहती है, बच्चे बीमार हो रहे है, ऐसे में उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सभी ने डीएम से शिकायत कर इसके समाधान की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन, पवन सिंह और ललिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हेड ऑफिस से मिल को मिला नोटिस
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि टिहरी पेपर मिल का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद उन्होंने विभागीय हेड ऑफिस को रिपोर्ट भेज दी थी। जिस पर हेड ऑफिस से मिल को जुर्माने के साथ ही नोटिस भी दिया गया है और सुधार के साथ जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed