फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teg Bahadur Market road became one way

तेग बहादुर मार्केट का रोड हुआ वनवे, दाल मंडी में भी व्यापारियों ने मांगी राहत

Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teg Bahadur Market road became one way
एसडी मार्केट के सामने गुरु तेग बहादुर मार्केट से शिव चौक तक वनवे हटाने के बाद यातायात निरीक्षक का - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। झांसी रानी से तेग बहादुर मार्केट के सामने से होते हुए शिव चौक जाने वाले मार्ग से वनवे हटा दिया गया। दुपहिया वाहन का जाना शुरू हो गया। बुधवार दोपहर व्यापारियों ने दाल मंडी के सामने लगी बैरिकेडिंग हटाने के लिए यातायात निरीक्षक को साथ लेकर मार्केट का सर्वे कराकर उन्हें परेशानी बताई।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारी बार-बार अपनी मांग रख रहे हैं। व्यापारी कह रहे है कि शिव चौक तक ई-रिक्शा का संचालन शुरू कराया जाए। ई-रिक्शा को ए-बी का नाम देकर व कलर के हिसाब से चलाया जाए। तेग बहादुर मार्केट के सामने किया वन वे, नावल्टी चौराहे व दाल मंडी चौराहे पर लगाई बैरिकेडिंग को हटाया जाए। कई बार बातचीत के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार से तेग बहादुर मार्केट के सामने वन-वे समाप्त कर वहां से दोपहिया वाहन का जाना शुरू हो गया है। इस व्यवस्था के बाद संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अब राहत मिलेगी। व्यापारी उन्हें साथ लेकर दाल मंडी का पूरा बाजार घूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि यातायात निरीक्षक को दाल मंडी चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग से होने वाली परेशानी को दिखाया। उन्हें बताया कि दाल मंडी थोक सामान बेचने वाली मंडी है। थोक सामान ले जाने में रेहडे़ वालों व छोटे दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए इस बैरिकेडिंग को हटाया जाए और इधर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाए। यातायात निरीक्षक से मिलने वालों में राकेश त्यागी, जयवीर सिंह, विक्की चावला, नदीम, प्रवीण जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed