{"_id":"693881c7dbadfa53af097680","slug":"teenager-fires-gun-kills-security-guard-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-160413-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किशोर के हाथ से चली बंदूक की गोली, सुरक्षा गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किशोर के हाथ से चली बंदूक की गोली, सुरक्षा गार्ड की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर के जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी में निर्माणाधीन मकान में फोटो खींचने के दौरान किशोर के हाथ से लाइसेंसी बंदूक का ट्रिगर दब गया। मकान के सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।
द्वारिका सिटी में एक मकान का निर्माण चल रहा है। वहां पर बेहड़ा थ्रू निवासी शुभम (21) सुरक्षा गार्ड था। निर्माणाधीन मकान पर मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी बिजली मिस्त्री बबलू काम कर रहा था। मंगलवार को उसका नाबालिग पुत्र भी साथ आया था। ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड शुभम (21) के साथ बिजली मिस्त्री का नाबालिग़ बेटा उसकी बंदूक लेकर फोटो खिंचवाने की जिद करने लगा। शुभम ने मना किया, लेकिन किशोर जिद पर अड़ गया। तब गार्ड ने किशोर को बंदूक दे दी। फोटो खींचते समय अचानक किशोर के हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो सुरक्षा गार्ड शुभम के पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग घायल को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर ही नई मंडी सीओ राजू कुमार साव व थाना नई मंडी पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया और किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। मृतक का पिता जोगेंद्र मजदूरी करते हैं। परिजनों में घटना से शोक है। सीओ नई मंडी का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।