फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager crushed to death by truck at warehouse

Muzaffarnagar News: वेयर हाउस में ट्रक से कुचल कर किशोर की मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teenager crushed to death by truck at warehouse
छपार(मुजफ्फरनगर)। रामपुर तिराहा स्थित बामनहेडी केंद्रीय भंडारा निगम (वेयर हाउस) के गोदाम में 17 वर्षीय शफाकत को अनाज से लदे ट्रक ने कुचल दिया। सुबह दस बजे उसे मेरठ मेडिकल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




शनिवार को कुछ ट्रक ट्रेन में आए चावल को लेकर गोदाम में ले जा रहे थे। वहां एक ट्रक से चावल उतर रहा था। उसके पास तलहेड़ी बुजुर्ग देवबंद निवासी शफाकत खड़ा था। पीछे से तेजगति से चावल लेकर आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। घायल का पिता भी ट्रक से चावल उतार रहा था। किशोर भी अपने पिता के साथ ट्रक पर ही रहता था।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। वहां इलाज के समय उसकी मौत हो गई है। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवेचक थाना प्रभारी मोहित सहरावत का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed