फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager carrying Kanwar dies due to bike collision

कांवड़ ले जा रही किशोरी की बाइक की टक्कर से मौत

Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager carrying Kanwar dies due to bike collision
खतौली थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में हुई किशोरी की मौत के बाद एंबुलेंस से उतारते हुए माता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नावला कोठी के पास नहर पुल पर बाइक की टक्कर से कांवड़ लेकर लौट रही दिल्ली निवासी किशोरी गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने उपचार के लिए उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किशोरी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा कांवड़ियों की बाइक से ही हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली के चंद्रावल निवासी नेहा (14) अपने परिवार के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही थी। बृहस्पतिवार सुबह नावला कोठी के पास अलकनंदा पुल पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार भी कांवड़ लेकर ही गंतव्य की ओर जा रहे थे। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कांवड़ियों की बाइक की टक्कर से ही किशोरी की मौत हुई है। प्रकरण में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उधर, हाईवे पर नावला कोठी के निकट दोपहर के समय बुलेट सवार युवक ने दो कांवड़ियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल कांवड़िए लोनी निवासी रवि और गविनोद हैं। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed