फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Team formed for checking in roadways buses, videography will also be done

Muzaffarnagar News: रोडवेज बसों में चेकिंग के लिए बनाई टीम, वीडियोग्राफी भी होगी

Fri, 16 Jun 2023 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Team formed for checking in roadways buses, videography will also be done
टीम के सदस्यों की वर्दी पर लगे कैमरे करेंगे रिकार्डिंग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज में चेकिंग और कर्मचारियों की लापरवाही का पता लगाने के लिए टीम बनाई गई हैं। मुख्यालय स्तर से तीन और क्षेत्रीय स्तर पर बनाई एक टीम ने चेकिंग कार्रवाई शुरू की हैं। इस दौरान कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी होगी। टीम के सदस्यों की वर्दी पर लगे कैमरे रिकार्डिंग करेंगे।
शासन ने रोडवेज बसों में कर्मचारियों की धींगामस्ती व उनकी लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से आदेश जारी हुए हैं। उप्र परिवहन निगम के मुख्यालय ने भी सख्त रवैया अपनाया हैं। मुख्यालय स्तर से तीन व क्षेत्रीय स्तर पर एक एक टीम बनाई गई हैं। टीम में एक यातायात निरीक्षक व दो कर्मचारी शामिल किए गए हैं। मुख्यालय स्तर वाली टीम पूरे प्रदेश में कहीं भी और कभी भी चेकिंग कर सकती हैं जबकि क्षेत्रीय टीम को क्षेत्र निर्धारित किया गया हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय टीम यहां करेगी चेकिंग
क्षेत्रीय स्तरीय टीम अपनी कमिश्नरी स्तर पर चेकिंग कर सकती है। सहारनपुर कमिश्नरी क्षेत्र में मुजफ्फरनगर, खतौली, सहारनपुर, शामली, गंगोह, व छुटमलपुर परिवहन निगम डिपो की बसों की चेकिंग कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ रुपये होगा जुर्माना
यदि चेकिंग के दौरान कोई यात्री बिना टिकट मिलता है तो उसको पांच सौ रुपये जुर्माना भुगतना होगा। साथ ही बस कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

शुक्रताल के लिए बस सेवा शुरू
मुजफ्फरनगर से तीर्थनगरी शुकतीर्थ के लिए मुजफ्फरनगर परिवहन निगम ने एक रोडवेज बस की सेवा का शुभारंभ किया है। यह बस दोपहर में एक बजे शुक्रताल के लिए रवाना होगी। वहां से तीन बजे दिल्ली जाएगी। रात में दिल्ली से सात बजे ऋषिकेश जाएगी। अगले दिन वापस मुजफ्फरनगर पहुंचेगी।



रोडवेज बसों में चेकिंग शुरू कर दी गई हैं। क्षेत्रीय टीम के अलावा एआरएम भुवनेश्वर कुमार खुद चेकिंग में लगे है। राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed