फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers should not come to schools wearing jeans and t-shirts

यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप

Fri, 14 Oct 2022 04:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 04:03 PM IST
सार

शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट में आने पर रोक लगाई गई है। डीआईओएस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर निरीक्षण के दौरान किसी शिक्षक को जींस या टी-शर्ट में पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Teachers should not come to schools wearing jeans and t-shirts
मुजफ्फरनगर का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंटर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने वाले शिक्षकों की ड्रेस भी अलग छाप छोड़ती है। डीआईओएस ने निर्देश जारी किए हैं कि अब कोई भी शिक्षक जींस और टी-शर्ट में दिखाई नहीं देगा। अपने कपड़ों की शालीनता की बच्चों पर छाप छोड़े।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सभी प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि मेरे बार-बार लिखित एवं मौखिक आदेशों के बाद भी कुछ विद्यालयों-कार्यालयों में यह देखने में आया है कि शिक्षक और कर्मचारी विद्यालयों में टी-शर्ट और जींस पहनकर आ रहे हैं। यह शासन के और विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना है, ऐसे सभी प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और कार्यालय कर्मियों से पुन: अपेक्षा की जाती है कि अपनी स्वयं की गरिमा और पद की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए समुचित शालीन कपड़ों में विद्यालय आयें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में निरीक्षण के दौरान किसी को भी विद्यालय की गरिमा के विरुद्ध पोशाक में पाया जाएगा तो कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत कार्रवाई को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

डीआईओएस ने बताया कि मुख्य सचिव के निदेश है कि विद्यालयों में शिक्षक शालीन पोशाक में आए। उन्होंने बताया कि कोई ड्रेस कोर्ड सरकार ने जारी नहीं किया है, लेकिन एक पद की भी गरिमा होती है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना है कि यदि भविष्य में निरीक्षण के दौरान किसी को भी विद्यालय की गरिमा के विरुद्ध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed