फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers should give good values to children: Srichand Sharma

बच्चों को अच्छे संस्कार दे शिक्षक:- श्रीचंद शर्मा

Tue, 22 Jun 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers should give good values to children: Srichand Sharma
बच्चों को अच्छे संस्कार दे शिक्षक : श्रीचंद शर्मा
विज्ञापन

छपार। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने जय भारत इंटर कालेज के संस्थापक व पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय हरिसिंह त्यागी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल कालेज शिक्षा के मंदिर होते हैं। वहीं से बच्चे अच्छे व व संस्कारवान नागरिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भी यही पहचान है कि वह बच्चों को अच्छे संस्कार दे।
छपार में हाईवे के किनारे स्थित जय भारत इंटर कालेज की प्रबंध समिति ने स्वर्गीय हरिसिंह सिंह त्यागी की प्रतिमा लगवाई, जिसका अनावरण मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक क्षेत्र से एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने फीता काटकर किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरिसिंह त्यागी ने जय भारत इंटर कालेज संस्था की 1951 में स्थापना कर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित किया है। इतनी बड़ी संस्था खड़ी करना बहुत बड़ा काम है। लोगों ने प्रतिमा लगाकर अच्छा काम किया है। आने वाली पीढ़ी भी उनको जानेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले मृतक शिक्षकों के बच्चों को चपरासी के पद पर रखा जाता था, अब भाजपा सरकार ने कानून बनाया है कि शिक्षक का पुत्र क्लर्क बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार और सुधार कर रही है, जिससे शिक्षा पर परिवार का कब्जा नहीं होगा। उमेश त्यागी, प्रबंधक विजयपाल त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी, राजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर, सुरेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, हरिओम त्यागी, अरुण त्यागी, संजय त्यागी, बिजेंद्र, व सतेंद्र त्यागी मौजूद रहे । सभा की अध्यक्षता महामंडलेश्वर भैय्यादास जी महाराज ने व संचालन शिक्षक ब्रजबिहारी धूरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग से पुरानी परंपरा को किया जाएगा जीवित
छपार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केल बाबा मंदिर परिसर में योग किया। बरला मंडल के प्रभारी पूर्व विधायक अशोक कंसल ने भी योग में भाग लेते हुए कहा कि योग करके पुरानी संस्कृति को जागृत करना होगा। निरोग रहने के लिए सभी नित्य योग करें। केल बाबा मंदिर परिसर में बरला भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी, गजे सिंह, विशाल त्यागी, ऋषिपाल मुनि, सुबोध कुमार, अजब सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास में भाग लिया। बरला गांव में भी सेवानिवृत्त समिति की ओर से योगाभ्यास का आयोजन किया गया। ब्रजभूषण त्यागी आर्मी से रिटायर इंजीनियर के आवास पर ग्रामीणों को योग कराया गया, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान चुन्नी देवी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed