फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers protest at the office of the BSA

शिक्षकों का बीएसए दफ्तर पर धरना

Sat, 06 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest at the office of the BSA
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेेंशन व्यवस्था लागू करवाने की मांग की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले टीचरों ने शुक्रवार को सरकुलर रोड स्थित जिला बेसिक अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षक एकता को हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए शिक्षामित्र का पूर्व समर्थन है और अपने हितों की खातिर कोई भी कुर्बानी देने को हर समय तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बालियान ने कहा कि शिक्षकों की चार मांगों को यदि केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया तो शिक्षक 26 फरवरी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

कंवरपाल बालियान, योगेश, आदेश शर्मा, संजय, प्रदीप, अरशद अली, नरेंद्र शर्मा, रमेशपाल, मुकेश शर्मा, सत्यप्रकाश धीमान, यादवेंद्र सिंघल, हरवीर, प्रदीप वर्मा, हरिओम कौशिक, डॉ. अनुज कुमार, सुभाष चंद शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी ने धरने को संबोधित किया।

उषा, अलका रंजन, कुलदीप मलिक, मीरा, अजय, कैसर जमाल, अर्शी खान, अनिल, संदीप शर्मा, देवेंद्र, विकास  आदि शामिल हुए। अध्यक्षता तैमूरलंग और संचालन इंदुभूषण शर्मा ने किया।

प्रशिक्षण के लिए इलाहाबाद गए शिक्षक ः मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के तीन अध्यापक इलाहाबाद रवाना हुए। 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होनी है।

डीआईओएस दिनेश सिंह ने निर्देश के बाद जिले में परीक्षा को बोर्ड के अनुरूप कराने के लिए शिक्षक राजीव गोयल, मनोज दीक्षित और सोमरीश को इलाहाबाद प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। जो प्रशिक्षण लेने के बाद जिले में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित प्रशिक्षण देंगे।


उधर, मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के संस्थागत तथा व्यक्तिगत छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 10 फरवरी तक होगी। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र लेकर 10 बजे उपस्थित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed