फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers march on foot for old pension in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों का पैदल मार्च

Thu, 14 Mar 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers march on foot for old pension in Muzaffarnagar
- आंदोलन में शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी भी हुए शामिल
विज्ञापन

- शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मांगपत्र सौंपा
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले के शिक्षकों और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट फॉर ओल्ड पेंशन मार्च निकाली। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मांगपत्र सौंपा।
बुधवार को पेंशनविहीन शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्रित हुए। डॉ. संजीव लांबा ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी सरकार को बता देना चाहते हैं कि वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक पीछे नहीं हटेंगे। रविंद्र नागर ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे में संतान की तरह सेवा करती है। पुरानी पेंशन देने वाले दल को ही इस बार सभी शिक्षक और कर्मचारी और उनके परिवार वोट करेंगे। उन्होंने सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राहुल कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अब अपनी वोट की ताकत को समझ गया है। अब उसी को वोट करेंगे जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा। प्रीतवर्धन शर्मा ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। जबकि नई पेंशन कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ है। शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, सिपाहियों, चिकित्सकों, अर्द्धसैनिक बल के जवानों, सफाईकर्मियों की पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से गुजरे शिक्षक
पैदल मार्च राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से महावीर चौक, प्रकाश चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। समापन पर यशपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को राष्ट्र हित में अपनी वोट का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र में वोट का अधिकार ही एक सामान्य नागरिक को शासक बनाता है। हमारी मांग और आवश्यकता को पूरा करने वाले दल को ही सत्ता पर स्थापित किया जाना चाहिए और ऐसा केवल वोट के माध्यम से ही संभव है।

इन विभागों का भी रहा सहयोग
आयोजकों ने बताया कि वोट फॉर ओल्ड पेंशन मार्च में स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, प्राथमिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्ग, शिक्षणेतर कर्मचारी, महिला शिक्षक संघ, लेखपाल विभाग, टीएससीटी, विद्युत विभाग, रेलवे विभाग, परिवहन विभाग, डाक विभाग, तहसील, कचहरी, वन विभाग, बागवानी विभाग के साथियों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा।



पैदल मार्च में यह हुए शामिल
आयोजन में वंदना बालियान, राजश्री, विजय कुमार त्यागी, राकेश राठी, सुदेश चौधरी, कपिल देव, आदर्श चौधरी, राहुल चौधरी, बाल किशोर, लखन वीर, मगनवीर, बीबी गुप्ता, मनीष गुप्ता, अरविंद मलिक, संदीप कौशिक, सुचित्रा सैनी, संजीव बालियान, राजन वशिष्ठ, रामरतन, फारुख हसन, मनोज त्यागी, विशाल भारद्वाज, औसाफ अहमद, रईसुद्दीन राना, अनिल कुमार, आकाशदीप, अक्षय कुमार, अमित शर्मा, संतोष, डॉ. अमन, डॉ. दीपक गर्ग, अंजलि गर्ग, शालिनी सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed