{"_id":"69d55fdb88dc646ced0f78d1","slug":"teachers-expressed-anger-against-the-sd-college-incident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-168742-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसडी कॉलेज की घटना के विरोध में शिक्षकों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसडी कॉलेज की घटना के विरोध में शिक्षकों ने जताया रोष
विज्ञापन
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में एसडी कॉलेज में हुई घटना के विरोध में रोष जताते हुए शिक्षक स्रोत स
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ के बैनर तले सभी शिक्षकों की बैठक हुई। शिक्षकों ने सनातन धर्म महाविद्यालय के शिक्षक अरविन पंवार पर हुए हमले की घटना पर रोष जताया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी छात्र की गिरफ्तारी की मांग की।
महाविद्यालय परिसर में चौधरी छोटूराम प्रतिमा के समक्ष सभी शिक्षक एकत्रित हुए। प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने बताया कि शनिवार को एसडी महाविद्यालय परिसर में रसायन विज्ञान संकाय के सहायक प्रवक्ता कॉलेज के छात्र निशांत ने पीछे से गर्दन पर वार किया था। छात्र को यूनिफाॅर्म में आने के लिए टोकने पर उसने हमले की घटना को अंजाम दिया।
यह कृत्य निंदनीय है। इस घटना को लेकर जिले महाविद्यालयों के सभी शिक्षक काफी क्षुब्ध हैं। शिक्षण संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता है। शिक्षकों ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. टेशू, डॉ. संयोनी दास मौजूद रहे।