फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers and students extended their hands for social service

शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सेवा के लिए बढ़ाए हाथ

Fri, 11 Nov 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Teachers and students extended their hands for social service
छोटूराम कॉलेज में हुआ नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अपने घरों में उपलब्ध अतिरिक्त कपड़े एकत्रित करके कॉलेज के बाहर रस्सी पर लटका दिए है। यहां से कोई भी जरूरतमंद अपनी जरूरत के कपड़े प्राप्त कर सकता है। सक्षम लोग भी अपने अतिरिक्त कपड़े जरुरतमंदों की सहायता को रख सकते हैं।

कॉलेज मेजर डॉ विजय कुमार ढाका, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा, अभिषेक सिंह एवं डॉ. जोनी कुमार, सहायक रोवर्स लीडर डॉ दुष्यंत कुमार तथा डॉ आयूष बहुगुणा ने सामाजिक उन्नयन के इस कार्यक्रम के लिए सभी छात्र-छात्राओं और वॉलिंटियर्स को प्रोत्साहित किया। संचालन रोवर्स लीडर डॉ हरिओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोवर रेंजर आशुतोष, अनुज कुमार, युवराज, हर्ष के अलावा हिमांशु, शिवम, महक, खुशबू, रवा चांदनी, सौम्या, वंशिका, अनुषा, शुभालक्ष्मी, मेहरा आलम और कार्तिक आदि का सहयोग रहा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुशील कुमार तथा रामेंद्र आदि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed