फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher murder: family members takes the body after post-mortem, evaluation started in Muzaffarnagar

शिक्षक की हत्या: पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए परिजन, मुजफ्फरनगर में शुरू हुआ मूल्यांकन

Tue, 19 Mar 2024 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

चंदौली से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक की सिपाही ने मुजफ्फरनगर में सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं जिले के शिक्षक विरोध में उतर आए और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया। सुबह शिक्षक का शव परिजन लेकर गए। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Teacher murder: family members takes the body after post-mortem, evaluation started in Muzaffarnagar
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या के मामले में शिक्षक विरोध में उतर आए। मृतक के परिजन सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर पहुंचे। आरोपी हेड कांस्टेबल  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शिक्षक का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने मुलाकात की। अधिकारियों ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। शासन की ओर से स्वीकृत की गई आर्थिक सहायता के विषय में भी बताया। परिवार ने शिक्षक के साथ रहे लोगों से भी जानकारी ली। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड फैसला: ADJ शक्ति सिंह ने एक वर्ष में लिखी कानून की इबारत, लगातार सुनवाई के बाद दिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में शुरू हुआ मूल्यांकन
शिक्षक की हत्या के विरोध में सोमवार को जिले में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया था। मंगलवार को मूल्यांकन प्रक्रिया फिर शुरू हो गई। शहर में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है।

क्या था मामला
वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, दरोगा नागेंद्र चौहान, जनपद चदौली के गांव बैराठ निवासी सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, अध्यापक संतोष कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र मौर्य व कृष्ण कांत, डीसीएम चालक गोंडा निवासी साधू यादव वाराणसी से डीसीएम में उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर के मूल्याकंन केंद्र पर उतारने आए थे। रविवार रात करीब दो बजे वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास एसएसपी आवास के सामने एसडी इंटर कालेज के गेट पर पहुंचे।
 

गेट बंद होने के कारण डीसीएम वहां खड़ी कर आराम करने लगे। इस दौरान हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार से खाने के लिए तंबाकू मांगा। शिक्षक ने तंबाकू नहीं होने की बात कही। इसी बात से गुस्साए हेड कांस्टेबल ने सरकारी कारबाइन से शिक्षक पर फायरिंग कर दी। शिक्षक को कई गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed