फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher married class 11 student

Muzaffarnagar News: शिक्षक ने कक्षा 11 की छात्रा से रचाई शादी

Wed, 26 Jun 2024 05:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Teacher married class 11 student
मुजफ्फरनगर। जिले के माध्यमिक स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक ने कक्षा 11 की छात्रा से शादी रचा ली। दोनों परिवारों की सहमति से हुई शादी में सामाजिक विरोध हुआ तो छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने एसएसपी को पत्र लिखकर नाबालिग छात्रा से शादी करने का आरोप लगाया। इसके बाद शिक्षक ने भी स्कूल जाना छोड़ दिया है और ट्रांसफर कराने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की ओर से एसएसपी और अन्य अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा गया कि अनुसूचित जाति के अंग्रेजी विषय के शिक्षक ने 17 मार्च को स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा से विवाह रचा लिया है। छात्रा नाबालिग है। यह घटना सामाजिक ढांचे पर प्रहार है और इससे पूरा शिक्षक समाज हतप्रभ और शर्मसार है।
विज्ञापन

इस तरह के मामले में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की मनोदशा को विकृत कर सकते हैं। मामले की जांच कराने की बात कही गई है। शादी के वक्त छात्रा की उम्र 16 साल 10 माह बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की पढ़ाई छूटी, स्कूल नहीं गया शिक्षक
शादी के बाद से छात्रा की पढ़ाई छूट गई है। यही नहीं आरोपी शिक्षक ने भी स्कूल जाना छोड़ दिया। सामाजिक विरोध के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। शिक्षक किसी दूसरे स्कूल में तबादला की फिराक में है।

शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी
आरोप लगाया गया है कि शिक्षक की यह दूसरी शादी है। इससे पहले भी एक युवती से शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही रिश्ता टूट गया। शिक्षक मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है।
शिक्षा विभाग ने ओढ़ ली खामोशी
इस मामले में शादी के बाद से स्कूल की ओर से शिक्षा विभाग और पुलिस को जानकारी दी गई थी। लेकिन मामले की जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed