{"_id":"67debf22568f61c2260b8cbb","slug":"teacher-beats-up-a-handicapped-student-complaint-lodged-with-district-school-inspector-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-141972-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिव्यांग छात्र की अध्यापक ने की पिटाई, जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिव्यांग छात्र की अध्यापक ने की पिटाई, जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। ककरौली क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में कक्षा एक के छात्र की अध्यापक ने पिटाई कर दी। शिकायत करने पहुंचे पिता के साथ प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अभद्रता की। पीड़ित पिता ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की है।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव रुड़कली तालाब अली निवासी फैसल ने बताया कि उसका पुत्र ककरौली क्षेत्र के जौली मार्ग पर स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में कक्षा एक में पढ़ता है। उसका पुत्र अर्द्ध दिव्यांग है। कॉलेज प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने पूर्व में दो बार विद्यालय में उसके पुत्र की पिटाई कर उसे घायल कर दिया था। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को विद्यालय के एक अध्यापक ने उसके पुत्र की फिर से पिटाई की, जिसमें उसका पैर जख्मी हो गया। बेटे से जानकारी पाकर वह बात करने के लिए कॉलेज गया तो प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि प्रबंधक ने मोबाइल पर धमकी भी दी।
पीड़ित ने जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर को छात्र की पिटाई करने के बारे में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामला एसडीएम जानसठ को जांच के लिए भेज दिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद महताब का कहना है कि कॉलेज में वार्षिक परीक्षा चल रही है। दरवाजा खोलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। पिटाई करने के आरोप निराधार हैं।