फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teached a lesson to opponents: Kapil Dev

कवाल कांड़ ने विरोधियों को सबक सिखाया

Sat, 14 Sep 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teached a lesson to opponents: Kapil Dev
बुढ़ाना। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। वैश्य समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि कवाल कांड के बाद एकजुट होकर भाजपा को मजबूत किया। आप सभी के सहयोग से भाजपा दोबारा सत्ता में आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर के मीटिंग हॉल में स्वागत समारोह में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुढ़ाना विधानसभा के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने एक झटके में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर देश की जनता का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि योगी ओर मोदी की सरकार जनता व देश हित में कार्य कर रही हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही हैं।
विज्ञापन

विधायक उमेेेश मलिक ने कहा कि कपिल देव 28-30 वर्षों से जनता के लोगों के बीच रहकर कार्य करते आ रहे हैं। उसका परिणाम आज सामने है। वे प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं। समारोह में वैश्य समाज के लोगों ने मंत्री व विधायक को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजेश संगल, अभिषेक संगल व संगीत गर्ग सहित वैश्य समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनित कात्यान, नगर पंचायत के ईओ ओमगिरी, सीओ विजय प्रकाश सिंह, शाहपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी सहित तमाम पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कस्बे में चेयरपर्सन बाला त्यागी व पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी, संघ नेता मा. प्रेम चन्द व सुरेन्द्र देव शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed