{"_id":"63065fecffaa544760232268","slug":"taylor-has-been-threatened-with-life-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टेलर की दुकान में मिले धमकी भरे पत्र से मचा हड़कंप, लिखा- नुपुर का बहाना कन्हैया की तरह होगा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टेलर की दुकान में मिले धमकी भरे पत्र से मचा हड़कंप, लिखा- नुपुर का बहाना कन्हैया की तरह होगा निशाना
Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
सार
टेलर की दुकान में मिले धमकी भरे पत्र से हड़कंप मचा है। पत्र में लिखा है कि नुपूर का बहाना होगा और कन्हैया की तरह निशाना होगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र में एक टेलर की दुकान में धमकी भरा पत्र पड़ा मिला। पत्र में लिखा गया है कि बड़ा देशभक्त बनता है। नुपुर शर्मा का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दर्जी और आसपास के अन्य दुकानदारों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
कृष्णापुरी निवासी नरेंद्र सैनी की शामली रोड पर गोशाला मार्केट में अक्षय के नाम से टेलर की दुकान है। बुधवार सुबह लगभग दस बजे उन्होंने दुकान का शटर खोला तो एक लिफाफा पड़ा मिला। खोलकर देखने पर लिफाफे में चार लाइन लिखा एक पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि बड़ा देशभक्त बनता है। नुपुर बहाना होगा, कन्हैया की तरह निशाना होगा, बचेगा नहीं भाग सकता है भाग। यह चार लाइन पढ़कर नरेंद्र सैनी घबरा गए। आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफ: कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिसफोर्स तैनात, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है सरगना
विज्ञापन
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत प्रतीत हो रही है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी