फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफ: कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिसफोर्स तैनात, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है सरगना

Wed, 24 Aug 2022 09:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Aug 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
Police force has been deployed in Rana Nangla village of criminal Aditya in Bijnor
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जिले में कुख्यात बदमाश रहा आदित्य राणा पुलिस की कस्टडी से शाहजहांपुर में फरार हो गया। आदित्य के फरार होने के बाद बिजनौर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। वहीं आदित्य के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, जिले के बॉर्डर पर निगाह रखने के साथ-साथ छह टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है। लखनऊ जेल में बंद आदित्य राणा को बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था, लेकिन वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।



आदित्य के फरार होने की सूचना मिलते ही बुधवार सवेरे से ही बिजनौर में अलर्ट कर दिया गया। एसपी दिनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। डायल-112 की गाड़ियों को भी जेड मिशन पर रखा गया है। आदित्य के गांव राणा नंगला के आसपास भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। 

Police force has been deployed in Rana Nangla village of criminal Aditya in Bijnor
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala

बता दें कि मंगलवार रात शाहजहांपुर में हरदोई मोड़ पर रेड चिली ढाबे से आदित्य राणा उस वक्त फरार हो गया, जब उसे पेशी पर लाने वाले तीन पुलिसकर्मी खाना खाने के लिए रुके थे। 

Police force has been deployed in Rana Nangla village of criminal Aditya in Bijnor
आदित्य राणाष - फोटो : amar ujala

बताया जा रहा है कि आदित्य शौचालय गया और दीवार फांद कर भाग निकला। लखनऊ जेल से उसे मंगलवार को ही बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। बिजनौर से लखनऊ लौटते हुए वह शाहजहांपुर में फरार हुआ। आदित्य स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला का रहने वाला है। आदित्य राणा पर गांव के ही दो भाइयों की हत्या समेत अन्य हत्याओं के तीन केस दर्ज हैं। उसकी फरारी के बाद बिजनौर पुलिस सतर्क हो गई है। एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की छह टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police force has been deployed in Rana Nangla village of criminal Aditya in Bijnor
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala

एक लाख रुपये इनामी रहा है आदित्य
साल 2017 में बिजनौर के थाना शिवाला कलां में जानलेवा हमला और मारपीट का केस आदित्य के खिलाफ दर्ज हुआ था। मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में उसकी पेशी थी। उसे लखनऊ जेल से पेशी पर लाया गया था। एक लाख के रुपये के इनामी रहे आदित्य ने पुलिस की टीमों को चकमा देकर 10 जनवरी 2018 को बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। करीब एक साल तक बिजनौर जेल में रखने के बाद उसे फरवरी 2019 में मेरठ जेल में शिफ्ट किया गया था। मेरठ के बाद वह सीतापुर और शाहजहांपुर की जेल में भी रहा। अब फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। 

विज्ञापन
Police force has been deployed in Rana Nangla village of criminal Aditya in Bijnor
आदित्य के गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

कस्टडी से पहले भी हो चुका था फरार 
कुख्यात आदित्य को पुलिस की कस्टडी से फरार होने का पुराना अनुभव है। अगस्त 2017 में मुरादाबाद पुलिस की कस्टडी से भी पेशी के दौरान फरार हुआ था। फरार होने के बाद गांव के ही मुकेश की 14 अक्तूबर को मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आदित्य पुलिस की घेराबंदी से चार बार फायरिंग कर फरार हो चुका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed