फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tax will be changed on commercial residences, notice issued on 25th

Muzaffarnagar News: व्यवसायिक हुए आवासों पर बदलेगा कर, 25 को नोटिस

Wed, 04 Sep 2024 03:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Tax will be changed on commercial residences, notice issued on 25th
मुजफ्फरनगर। घर का व्यवसायिक प्रयोग कर रहे लोगों पर अब टैक्स बदला जाएगा। उन्हें गृह कर के बजाए व्यवसाय कर देना होगा। पालिका ने शहर के 25 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के ऐसे आवासीय और व्यवसायिक भवनों की जांच शुरू हुई है, जो पुराने भूखण्ड पर नए स्वरूप में निर्मित कराए गए हैं । इनका नया स्वरूप पालिका के टैक्स के दायरे से बाहर है। ऐसे भवनों की तलाश के लिए पालिका ने टैक्स विभाग के राजस्व निरीक्षकों से भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है। नए भवनों पर नया कर निर्धारण करते हुए भवन स्वामियों को नोटिस भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 25 भवन स्वामियों को कर निर्धारित करते हुए नोटिस भेजे जा चुके हैं, इनको निर्धारित किये गये नये कर पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि पुराने भूखंडों पर कई स्थानों पर नए आवासीय और व्यवसायिक भवनों का नवनिर्माण होने की जानकारी मिली है। ऐसे में पालिका के टैक्स विभाग की ओर से ऐसे सभी भवनों को नए टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed