फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tata Magic and tractor-trolley overturned in a ditch, three injured

Muzaffarnagar News: टाटा मैजिक व ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, तीन घायल

Tue, 18 Feb 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic and tractor-trolley overturned in a ditch, three injured
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। सठेड़ी रजबहे के पास किन्नू (संतरे) से लदी टाटा मैजिक गाड़ी ओवरटेक करते समय गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक, टाटा मैजिक चालक, हेल्पर घायल हो गया।

गांव मुजाहिदपुर निवासी देवेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना डालने खतौली शुगर मिल जा रहा था। जब वह सठेड़ी रजबहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए टाटा मैजिक चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। इस दौरान दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में गिर कर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक देवेंद्र घायल हो गया, जबकि टाटा मैजिक का चालक मुजफ्फरनगर के गांव मिमलाना निवासी वसीम, हेल्पर नदीम को काफी चोट आई। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। टाटा मैजिक चालक वसीम पंजाब से किन्नू लेकर खतौली जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed