फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Talks with officials failed, picketing continues

Muzaffarnagar News: अधिकारियों के साथ वार्ता विफल, धरना जारी

Tue, 20 Jun 2023 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Talks with officials failed, picketing continues
अधिक चीनी बेचने से मिल अधिकारियों ने किया इंकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गन्ने के पूर्ण भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का भैसाना चीनी मिल के गेट पर धरना 22वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक और चीनी मिल के अधिकारियों के साथ चली वार्ता विफल रही। मिल अधिकारियों ने अधिक चीनी बेचने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे नियमानुसार ही चीनी बेचकर किसानों को उनके गन्ने का भुगतान करेंगे।
गन्ना समिति के सचिव बीके राय और तहसीलदार सतीश चंद बघेल कई अधिकारियों के साथ मंगलवार को किसानों के बीच पहुंचे। चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी भी पहुंच गए। अधिकारियों की भाकियू पदाधिकारियों के साथ घंटों चली वार्ता विफल रही। गन्ना समिति के सचिव बीके राय ने चीनी मिल के अधिकारियों से कहा कि उन्हें अधिक चीनी बेचने की स्वीकृति दिलवा दी गई है। चीनी मिल के अधिकारी अधिक चीनी बेचकर किसानों के गन्ने का भुगतान करें।
विज्ञापन

अधिक चीनी बेचने से चीनी मिल के अधिकारियों ने इंकार कर दिया। उन्होेंने कहा कि वे नियमानुसार ही चीनी बेचकर किसानों के गन्ने का भुगतान करेंगे। इस पर भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अनुज बालियान, संजीव पंवार, विकास त्यागी, सोहनवीर, प्रवीण, सोबीर, विरेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, कृष्णपाल, वीरसिंह, विपिन व धीरसिंह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed