{"_id":"643e9aac1d36f1ad89015a24","slug":"take-off-the-electric-meter-installed-on-the-tubewells-and-deposit-it-in-the-power-house-muzaffarnagar-news-c-14-1-194338-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्यूबवेलों पर लगे विद्युत मीटर उतारकर बिजलीघर में जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्यूबवेलों पर लगे विद्युत मीटर उतारकर बिजलीघर में जमा कराए
विज्ञापन
गांव सोहंजनी तगान में भाकियू अराजनैतिक ने बिजलीघर पर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव सोहंजनी तगान में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने निजी नलकूपों पर लगे विद्युत मीटर उतारकर बिजलीघर में जमा करा दिए। धरना भी दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किसी भी निजी नलकूप पर विद्युत मीटर लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा ।
गांव सोहंजनी तगान स्थित बिजलीघर के कर्मचारियों ने लगभग आधा दर्जन किसानों के नलकूपों पर विद्युत मीटर लगा दिए थे। इससे किसानों में रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने इसकी सूचना भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी को दी। मंगलवार को युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने निजी नलकूप पर लगे विद्युत मीटर उतारकर बिजलीघर पर जमा कराए और धरना देकर बैठ गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बिना सूचना दिए मीटर लगाए गए है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने दिए जाएंगे। युवा जिलाध्यक्ष ने जेई से वार्ता की और भविष्य में किसी भी नलकूप पर मीटर ने लगाने की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य बालियान, गौरव त्यागी, कुलदीप बालियान, उमेश त्यागी, मांगेराम त्यागी, नवीन सैनी, अरविंद सैनी, मुकेश त्यागी, शुभम त्यागी व नौशाद बालियान आदि मौजूद रहे ।