फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Take care about newborn: CMO

नवजात शिशु को लेकर सावधानी बरतें: सीएमओ

Sun, 22 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Take care about newborn: CMO
नवजात शिशु को लेकर सावधानी बरतें: सीएमओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि नवजात शिशु को लेकर सावधानी बरती जानी चाहिए। नवजात को हमेशा कपड़े में लपेटकर ही रखें। जन्म के बाद एक सप्ताह तक न नहलाएं।
जिला चिकित्सालय में पत्रकारों से वार्ता में सीएमओ डॉ चोपड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 14 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन किया है। लोगों को शिशु की देखभाल के लिए जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु की देखभाल करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। प्रसव के पश्चात शिशु के सिर की खाल को तेजी से सुखाए, शिशु को हवा के झोंके से बचाएं, शिशु को हमेशा मुलायम कपड़े में लपेटकर मां के सीने से लगाकर रखें, इससे शिशु को गर्मी मिलती है, उसके शरीर का तापमान ठीक बना रहता है। प्रसव के तुरंत बाद बच्चे को स्तनपान कराएं।
विज्ञापन

नवजात शिशुओं में खतरे के चिन्ह देखने को दिखाई दें तो सजग होना चाहिए। तुरंत ही निकट के अस्पताल में सलाह लें।
परिवार नियोजन अपनाएं
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरषों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी के लिए जागरूकता को एक पखवाड़े का शुभारंभ किया जा रहा है। यह पखवाड़ा चार दिसंबर तक चलेगा। इस पखवाड़े के दौरान शहर से लेकर गांव तक लोगों को सीमित परिवार के फायदे के बारे जागरूक किया जाएगा। थीम परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसबंदी कराने वाले पुरुषों को तीन हजार रुपये की प्रतिपूर्ति राशि और महिलाओं को डिलीवरी के तुरंत बाद नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये और अंतराल पर महिला नसबंदी कराने पर दो हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाएगी। वार्ता में डॉ गीतांजलि वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed