{"_id":"5e46e69a8ebc3ee619651cab","slug":"take-advantage-of-rural-schemes-khatauli-news-mrt469006995","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने ग्रामीणों को शासन की योजनाएं बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने ग्रामीणों को शासन की योजनाएं बताई
विज्ञापन
ग्रामीण योजनाओं का लाभ उठाएं
खतौली। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव अंतवाड़ा में आयोजित शिविर में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया। ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
गांव अंतवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, विकास विभाग समेत सभी विभागों के शिविर लगाए गए थे। शिविर में एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण सरकार की योजनाओं की जानकारी लें तथा उसका लाभ उठाएं। चिकित्सा शिविर में 215 ग्रामीणों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। 45 छात्र-छात्राओं का हीमोग्लोबिन और 6 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई। एसडीएम ने स्कूल के बच्चों से प्रश्न पूछे। जिसमें बच्चों ने प्रश्नों के जवाब दिए। एसडीएम ने तालाब, गंगा चबूतरा, खेल का मैदान, स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई गंगा वाटिका का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बच्चों के कार्य को सराहा। इस दौरान सभी विभागों के नोडल अधिकारी, बीडीओ पवन विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान पति जितेंद्र उर्फ पटवारी, प्रताप सिंह, बाबूराम आदि मौजूद रहे।