फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swine flu confirmed in nine people in the district; one admitted in Noida.

Muzaffarnagar News: जिले में नौ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, एक नोएडा में भर्ती

Sun, 30 Aug 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Swine flu confirmed in nine people in the district; one admitted in Noida.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले के नौ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें आठ मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है और वे चिकित्सकों की निगरानी में घर पर उपचार ले रहे हैं। वहीं एक मरीज को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मोरना, सदर और जानसठ ब्लॉक में एक-एक एवं खतौली ब्लॉक में दो मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि शहरी क्षेत्र में चार मरीज संक्रमित मिले हैं। विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों के घर पर रैपिड रेस्पांस टीम भेजकर आवश्यक स्वास्थ्य जांच और निगरानी कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ले रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है। किसी भी प्रकार की कोई चिंता की बात नहीं है। स्वास्थ्य विभाग आवश्यक कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed