फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swindled out of 70,000 immediately after downloading the application.

Muzaffarnagar News: एप्लिकेशन डाउनलोड करते ही 70 हजार रुपये की ठगी

Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Swindled out of 70,000 immediately after downloading the application.
मीरापुर। कस्बे के सरफपुरा मोहल्ले में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात ठगों ने एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। जुनैद के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक एप्लिकेशन के लिए लिंक भेजा था। जुनैद ने जैसे ही यह एप्लिकेशन डाउनलोड की, उसका मोबाइल नंबर हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन निकाल ली। बैंक से लेन-देन का संदेश आने पर जुनैद को ठगी का पता चला। उसने तुरंत संबंधित बैंक और पुलिस को सूचना दी। जुनैद ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विवेचक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर सैल की मदद से मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed