फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Teenager who came from Kasganj to meet her Instagram boyfriend held captive and raped for three

मुजफ्फरनगर: इंस्टाग्राम के प्रेमी से मिलने कासगंज से आई किशोरी, बंधक बनाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म

Sun, 27 Sep 2026 12:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 27 Sep 2026 12:19 PM IST
सार

कासगंज की 16 साल की लड़की का प्रेम प्रसंग इंस्टाग्राम के माध्यम से मुजफ्फरनगर स्थित कृष्णापुरी के युवक से हो गया। शादी का झांसा देकर युवती को बुला लिया गया। प्रेमपुरी में दोस्त यहां रखकर युवक ने उसका उत्पीड़न किया। किसी तरह किशोरी उनके चंगुल से छूटी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Teenager who came from Kasganj to meet her Instagram boyfriend held captive and raped for three
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्रेम प्रसंग में कासगंज से प्रेमी से मिलने आई किशोरी को तीन दिन तक बंधक बना लिया गया। इसके बाद दुष्कर्म किया गया। रात में ऋषिकेश ले जाने के प्रयास के दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। मुख्य आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ भाग गया। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन

 

कासगंज की रहने वाली 16 साल की किशोरी का एक साल पहले इंस्टाग्राम पर कृष्णापुरी के रहने वाले एक किशोर से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। किशोरी को शादी का झांसा दिया और मिलने के लिए मुजफ्फरनगर बुलाया। किशोरी तीन दिन पहले मेरठ तक आई। वहां से किशोर उसे अपने साथ ले आया। अपने घर न ले जाकर उसने प्रेमपुरी में अपने दोस्त के घर में रखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। वह किसी को कुछ बता न पाए इसलिए उसका फोन छीन कर सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। शुक्रवार देर रात उसे ऋषिकेश ले जाने का प्लान था। उसी समय किशोरी ने शोर मचा दिया। तब लोग एकत्र हो गए। तीनों आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

समाजसेवी शालू सैनी ने बताया कि वह मौके पर पहुंची थी, किशोरी कासगंज निवासी है। किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। परिजन आए हैं, अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

ये भी देखें...
वेस्ट यूपी: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली में बारिश, पारा गिरा; ऐसा रहेगा अगले 24 घंटे का मौसम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed