फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sweltering humidity takes its toll17 Kanwariyas admitted to district hospital.

Muzaffarnagar News: उमस ने छुड़ाए पसीने, 17 कांवड़ियां जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Aug 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sweltering humidity takes its toll17 Kanwariyas admitted to district hospital.
जिला चिकित्सालय के विशेष वार्ड में भर्ती कावड़ यात्री। संवाद
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के कांवड़ वार्ड में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे 17 कांवड़ियों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। किसी को थकान तो कोई रास्ते में किसी अनजान से लापरवाही की चोट खाकर भर्ती हुआ।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के आई वार्ड में कांवड़ यात्रियों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड में सोमवार को 17 मरीज भर्ती मिले, जिन्हें करीब 12:40 पर दोपहर का खाना दिया जा रहा था। अधिकतर मरीज गर्मी और थकान के कारण पैदा हुई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उपचार के लिए लाए गए हैं। जबकि एक कांवड़ यात्री सिर में चोट लगने से घायल है।
विज्ञापन


डिहाइड्रेशन के बाद कराया भर्ती
दिल्ली बुराड़ी के रहने वाले कांवड़ियां दीपक ने बताया कि उसे डिहाइड्रेशन की समस्या के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसे छुट्टी भी नहीं दी जा रही। उसे गंगा जल लेकर उसे काफी आगे जाना है। चिकित्सकों के अनुसार उसके परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दवा और समय पर मिल रहा भोजन
दिल्ली निवासी कांवड़ियां विष्णु ने बताया कि पुरकाजी के समीप उसे चक्कर आ गए थे। एंबुलेंस के माध्यम से सोमवार सुबह उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। वह ठीक है, चिकित्सालय में दवा और भोजन समय पर दिया जा रहा है।

अनजान लोगों ने की ज्यादती, मारपीट कर छोड़ा
पीपली राजस्थान निवासी कांवड़ियां चरणदास को घायल होने पर भर्ती कराया गया है। बताया कि रामपुर तिराहा के समीप कुछ अनजान लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसे घायल कर दिया। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराकर चली गई।


वर्जन
गर्मी और थकान कांवड़ियों को परेशान कर रही है। भर्ती होने वाले अधिकतर कांवड़ियों की परेशानी कारण यही है। कुछ को वायरल भी परेशान कर रहा है। आम तौर से एक दो दिन उपचार के बाद सभी को स्वास्थ्य लाभ पहुंच रहा है। इस समय विशेष वार्ड में 17 मरीज भर्ती हैं। - डॉ. संजय वर्मा, सीएमएस

जिला चिकित्सालय के विशेष वार्ड में भर्ती कावड़ यात्री। संवाद

जिला चिकित्सालय के विशेष वार्ड में भर्ती कावड़ यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed