फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sweepers jammed Shivchok

सफाई कर्मियों ने शिवचौक पर लगाया जाम

Wed, 18 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sweepers jammed Shivchok
शिव चौक पर जाम लगाते सफाई कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सफाईकर्मियों ने शिवचौक पर लगाया जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारियों ने अपने परिजनों को साथ लेकर शिव चौक पर जाम लगाकर हंगामा किया। पालिका प्रशासन पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने पर भी रोष जताया।

डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीएम के आदेश पर नगरपालिका परिषद ने प्राइवेट सेक्टर की कंपनी आरके कंस्ट्रक्शन से एग्रीमेंट किया था। कंपनी ने शहर में सफाई कार्य के लिए महिला और पुरुष कर्मचारियों को रखा था। कंपनी द्वारा एक महीने तक शहर में इनसे कार्य कराया गया। पालिका की शर्तों का पालन नहीं होने पर कंपनी से करार खत्म हो गया। कंपनी एक महीने बाद ही यहां से कामकाज छोड़ चली गई थी। इन कर्मचारियों को कंपनी की ओर से वेतन नहीं दिया गया था। कंपनी के साथ काम करने वाले कर्मचारी तीन महीने का वेतन बताते हुए आंदोलन कर रहे हैं। 10 नवंबर को पालिका सभाकक्ष में बोर्ड बैठक के दौरान ये कर्मचारी अंदर घुस गए थे। इन कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष सहित पूरे सदन को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा था। इस मामले में कार्यवाहक ईओ एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने दो को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ अज्ञात में शहर कोतवाली में मुकदमा कराया था। इसी को लेकर मंगलवार को सफाई कर्मचारी परिवार सहित सड़क पर उतर गए। इन लोगों ने शिव चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। इससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई। पुलिस को व्यवस्था बनाने में जूझना पड़ा। सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने मौके पर जाकर उन्हें समझाबुझा कर शांत किया, तब धरना समाप्त हुआ। इसके बाद कर्मचारी नगर पालिका चले गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी का कहना है कि इन कर्मचारियों का कोई वेतन पालिका पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed