फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sweated away for selection in junior kabaddi team

जूनियर कबड्डी टीम में चयन के लिए बहाया पसीना

Tue, 12 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sweated away for selection in junior kabaddi team
जूनियर कबड्डी चैंपिनयशिप के लिए चयनित टीम - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जूनियर कबड्डी टीम का चयन ट्रायल के बाद किया गया। चयनित टीम 21 व 22 जनवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली जोन ए कबड्डी जूनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

साखन कलां स्थित आरएस एकेडमी में कबड्डी की जूनियर टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी और सचिव सुनील कुमार ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उक्त चयनित टीम मुजफ्फरनगर के बरला में 21-22 जनवरी को होने वाली जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसके बाद शामली में 29-30 जनवरी को जूनियर सुपर लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें भी उक्त टीम जोन ए में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि चयनित टीम के लिए आरएस कबड्डी एकेडमी में 12 से 20 जनवरी तक कैंप लगाया जाएगा। जिसमें चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। एकेडमी की तरफ से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। चयनकर्ताओं में मास्टर अनिल कुमार, सुधीर कुमार, प्रमील कुमार, अनुज कुमार व योगेश कुमार रहे।
विज्ञापन

जूनियर कबड्डी की चयनित टीम
देवबंद। चयनित टीम में रूबल, देव, अभिषेक, दुष्यंत ऋतिक, मंजीत, अखिल, विशू, विशेष, अभय, जयवीर, आर्यन, पुलकित, हरिओम, पारस, निखिल, अभिषेक व पारसमणि आदि रहे।

आरएस एकेडमी साखन कलां में जूनियर कबड्डी टीम के चयन को ट्रायल देते खिला ड़ी

आरएस एकेडमी साखन कलां में जूनियर कबड्डी टीम के चयन को ट्रायल देते खिला ड़ी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed