फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swat team in charge facebook id hack

स्वाट टीम प्रभारी की फेसबुक आईडी हैक

Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Swat team in charge facebook id hack
स्वाट टीम प्रभारी की फेसबुक आईडी हैक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वाट टीम प्रभारी एसआई प्रवेश शर्मा की फेसबुक आईडी हैक कर शातिरों ने फर्जी अकाउंट बनाकर उनके परिचितों से रुपयों की मांग कर डाली। एसएसपी ने साइबर सेल को जांच सौंपकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी एसआई प्रवेश शर्मा की सोशल साइट्स फेसबुक पर आईडी है। तीन दिन पूर्व एसआई की फेसबुक आईडी हैक कर उसमें दिए गए फोटो का इस्तेमाल करते हुए उन्हीं के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया गया। इसमें फोटो भी उन्हीं के इस्तेमाल किए गए। इसके बाद शनिवार रात से शातिरों द्वारा फर्जी आईडी के मेसेंजर से स्वाट टीम प्रभारी के परिचितों को मेसेज भेजकर अर्जेंट जरूरत बताते हुए रुपयों की मांग शुरू कर दी गई। शनिवार देर रात ही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने एसआई प्रवेश शर्मा से मामले की जानकारी ली। इसके बाद साइबर सेल को मामले की जांच सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed