फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Kalyan Dev's death anniversary at Gandhi Polytechnic

मानव कल्याण को समर्पित था वीतराग संत का जीवन

Wed, 15 Jul 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Swami Kalyan Dev's death anniversary at Gandhi Polytechnic
गांधी पालिटैक्निक में स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा पर श्रद्वाजलि अर्पित करते शिक्षक व अनुयायी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मानव कल्याण को समर्पित था वीतराग संत का जीवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी पॉलिटेक्निक में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की पुण्यतिथि पर संस्था की ओर से यज्ञ आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वीतराग संत सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने बिना भेदभाव के मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित किया।
भोपा रोड स्थित गांधी पॉलिटेक्निक में संत की प्रतिमा पर यज्ञ के उपरांत माल्यार्पण कर नमन किया गया। पुरोहित पंडित वेद प्रकाश एवं यज्ञमान प्राचार्य कुलदीप शर्मा रहे। वर्कशाप अधीक्षक दिनेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमित गंगवार, विनोद वत्स, दीपक मिश्रा, राजेश शर्मा आदि ने भावपूर्ण स्मरण किया। श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ अध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह धीमान ने कहा कि शिक्षा ऋषि राष्ट्र का गौरव थे। आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि ने गांव-गांव शिक्षा के मंदिर स्थापित कर समाज के हर वर्ग को उन्नति की राह दिखाई। सरदार बलविंदर सिंह, विजेंद्र धीमान, सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी आदि ने विचार रखे। संचालन नरेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। सेवाराम धीमान, सतीश धीमान, भाजपा नेता यशवीर सिंह आदि ने पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन

बघरा क्षेत्र में स्वामी ने शिक्षा की क्रांति की
बघरा। कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार वर्मा, कनक पाल सिंह रावत, पवन कुमार शर्मा, मनोज कुमार आदि ने वीतराग स्वामी कल्याणदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उधर, स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कालेज बघरा में शिक्षिकाओं ने शिक्षा ऋषि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने उनके जीवन आदर्शों से अवगत कराया। काजीखेड़ा गांव में किसान नेता रमेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संत का भावपूर्ण स्मरण किया। पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बघरा क्षेत्र में स्वामी ने शिक्षा की क्रांति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed