फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता: मेहनत कर भविष्य संवारे बेटियां, सशक्तिकरण, उत्थान और आत्मबल मजबूत करने की लें शपथ

Sat, 21 Sep 2019 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Swami Kalyan Dev Omanand Girls Degree College Kakrauli
ककरौली के गांव बेहड़ा सादात में स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में अपराजिता के का? - फोटो : अमर उजाला
ककरौली। अमर उजाला के अभियान अपराजिता की ओर से बेहड़ा सादात के स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कहा कि आने वाली 21वीं सदी महिला सम्मान की सदी होगी। अब समय आ गया है कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर का अधिकार मिले।

 
Swami Kalyan Dev Omanand Girls Degree College Kakrauli
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीओ राममोहन शर्मा ने छात्राओं को हेल्पलाइन 100, 1081,1090 के बारे में जानकारी दी। महिला कांस्टेबल संध्या गौतम और मोहनी ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के पोस्टर पर लिखे महिला अधिकार, नियमों की गहनता से जानकारी दी।

 
Swami Kalyan Dev Omanand Girls Degree College Kakrauli
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान अंजू चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए अपने आत्मबल को सुदृढ़ करना होगा। मेहनत के बल से आने वाले कल के भविष्य को संवारे। थाना प्रभारी ककरौली विजय बहादुर सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होगा तो समाज अपने आप बदल जाएगा। इस मौके पर अतिथियों ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, उत्थान और आत्मबल मजबूत करने को लेकर शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Kalyan Dev Omanand Girls Degree College Kakrauli
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने अपने विचार रखे
छात्रा नेहा ने कहा कि लक्ष्य तय करें। विश्वास के साथ मेहनत करें, तो सवाल करने वालों को स्वत: ही जवाब मिल जाएगा। कार्यक्रम में छात्रा आंचल का कहना है कि जीवन में आने वाले संघर्ष का डटकर मुकाबला करें। मुसीबतों और समस्याओं से ना डरें। छात्रा शाहिदा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए। परिजनों की सहायता मिलें, तो आने वाला कल महिलाओं का और बेहतर होगा।
 
विज्ञापन
Swami Kalyan Dev Omanand Girls Degree College Kakrauli
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
छात्रा फिरदौस ने कहा कि समाज को महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। छात्रा शगुन ने कहा कि इतनी मेहनत करो कि परिवार और समाज को हम पर गर्व हो। छात्रा इकरा ने कहा कि जीवन में अपने हक के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाए, तो आने वाला कल सुखद होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed