फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Bhagvata Swaroopcharya Maharaj

स्वामी भगवतास्वरुपाचार्य महाराज ब्रह्मलीन हुए

Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Swami Bhagvata Swaroopcharya Maharaj
मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में ब्रह्मलीन भगवता स्वरुपाचार्य महाराज का फोटो। - फोटो : KHATAULI
स्वामी भगवतास्वरूपाचार्य महाराज ब्रह्मलीन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ में संत स्वामी भगवतास्वरूपाचार्य महाराज के ब्रह्मलीन हो जाने से नगर के संतों के बीच शोक व्याप्त हो गया।
शुकतीर्थ में साकेत धाम आश्रम के संस्थापक स्वामी भगवतास्वरूपाचार्य महाराज (68) का लंबी बीमारी के चलते शनिवार की रात मेरठ के जसवंतराय हास्पिटल में शरीर पूरा हो गया। श्रद्धालुओं और संतों के बीच शोक व्याप्त हो गया। शुकतीर्थ में 15 वर्ष पूर्व में अयोध्या नगरी से आकर भगवतास्वरूपाचार्य महाराज ने नगरी में आश्रम की स्थापना की थी। नगर के स्वामी ओमानंद महाराज, दंडी स्वामी गुरुदेवेश्रा आश्रम जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी दंडी महेश्वर आश्रम महाराज, गीतानंद महाराज, स्वामी सूर्यप्रकाश महाराज, आनंद स्वरूप महाराज, स्वामी वेददास महाराज, महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी पंडित अयोध्या प्रसाद, साध्वी राजनंदेश्वरी माता, स्वामी गोर्धनदास महाराज, स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी महानंद महाराज, सीओ भोपा राममोहन शर्मा आदि ने स्वामी भगवतास्वरूपाचार्य महाराज के ब्रह्मलीन होने पर अपूरणीय क्षति बताते हुए उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed