फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   suspended employee beat up managing director

Muzaffarnagar News: निलंबित कर्मचारी ने प्रबंध निदेशक को पीटा

Sat, 06 May 2023 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
suspended employee beat up managing director
आरोपी के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत
विज्ञापन


संंवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। किसान सेवा सहकारी समिति के निलंबित कर्मचारी ने बहाली को लेकर समिति के प्रबंध निदेशक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि जाति सूचक शब्द भी कहे। प्रबंध निदेशक ने आरोपी निलंबित कर्मचारी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।
गांव बड़सू स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक गांव टोड़ा निवासी राजपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 21 अप्रैल को वे अपने कार्यालय में मौजूद थे। तभी समिति का निलंबित कर्मचारी शिव कैलाश निवासी गांव टोड़ा वहां पहुंचा और बहाल करने की मांग की।उन्होंने इस संबंध में समिति के प्रबंध तंत्र से बातचीत करने के बारे में कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर शिव कैलाश आगबबूला हो गया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। मेज पर रखे सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। जाति सूचक शब्द भी कहे। अन्य कर्मचारियों के वहां आने पर शिव कैलाश उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि राजपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी निलंबित कर्मचारी शिव कैलाश के विरुद्ध मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed