{"_id":"688f5234e3930f623b03b94e","slug":"suspects-beat-up-a-farmer-in-the-forest-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-151363-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जंगल में संदिग्ध लोगों ने किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जंगल में संदिग्ध लोगों ने किसान को पीटा
Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
- ईख के खेत में खाद बिखेर रहा था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों की अफवाह को लेकर लोगों में दहशत फैली हुई है। ऐसे माहौल में कस्बे के एक किसान को ईख के खेत में पकड़ कर संदिग्ध लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से किसानों में दहशत है।
कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी किसान जनैंद्र शनिवार को अपने खेतों में गया। वह अपने ईख के खेत में खाद बिखेरने लगा। इसी दौरान ईख के अंदर संदिग्ध लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग कर अपने घर पहुंचा।
सूचना देने पर परिजनों व किसानों में दहशत फैल गई। किसान भी जंगलों में बदमाशों के होने की अफवाहों को लेकर अपने खेतों में जाने से डर रहे है। किसान इकट्ठा होकर जंगल में अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जाने लगे हैं। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों की अफवाहों को लेकर लोग रात में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, किसान को घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जानकारी होने से इन्कार किया है। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि क्षेत्र में बदमाशों की अफवाहों को लेकर पुलिस गांवों में बैठक कर रही है। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रही है। संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पुलिस जरूर दें।