फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sushil mustache gang member's hotel closed

सुशील मूंछ गैंग के सदस्य का होटल बंद कराया

Mon, 12 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sushil mustache gang member's hotel closed
शेर पंजाब होटल के बाहर खड़ा पुलिस बल जांच करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुशील मूंछ गैंग के सदस्य का होटल बंद कराया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। शासन के आदेश पर पुलिस अधिकारियों ने माफिया और उनके संरक्षकों पर नकेल कसनी शुरू दी है। इसी कड़ी में माफिया सरगना सुशील मूंछ के गैंग के सक्रिय सदस्य और थाने के हिस्ट्रीशीटर का अशोका मार्केट स्थित शेर-ए-पंजाब होटल पुलिस व अग्निशमन विभाग ने अस्थायी तौर पर बंद करा दिया है। सोमवार को 15 बिंदुओं पर जांच के बाद अनियमितताओं के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की। अग्निशमन विभाग की एनओसी के बाद ही कर्मचारियों को होटल शुरू करने की चेतावनी दी गई।
कस्बे की अशोका मार्केट निवासी रोहित शेट्टी का मार्केट में ही ग्राउंड फ्लोर पर होटल शेर-ए-पंजाब स्थित है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित शेट्टी कुख्यात माफिया सरगना सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य है। होटल के संबंध में लगातार अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के वहां आकर बैठने की सूचनाएं मिल रहीं थी। इस पर सोमवार को पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम होटल पर पहुंची और 15 बिंदुओं पर होटल संचालन की जांच की। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान होटल पर किसी भी तरह के जरूरी संसाधन नहीं मिले। होटल पर खाने आने वाले लोगों की सुरक्षा के साथ ही आग से बचाव के भी यंत्र उपलब्ध नहीं थे। इसके साथ ही कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिसके चलते होटल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। इस दौरान होटल संचालक मौके पर नहीं मिला, जिसके चलते उसके कर्मचारियों को बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी हासिल किए होटल खोले जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य आपराधिक गतिविधियों में जुड़े लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

जैन डिग्री में शोक सभा के बाद अवकाश हुआ
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य शहर के उद्यमी देवेंद्र कुमार जैन का रात्रि में निधन होने से शोक सभा हुई। प्राचार्या डॉ सीमा जैन सहित सभी शिक्षिकाओं ने उनके निधन पर शोक जताया। इसके बाद अवकाश कर दिया गया। इस कारण एडमिशन की प्रक्रिया नहीं हुई। राजकुमार जैन नावला वालों के बड़े भाई देवेंद्र जैन को कुछ दिन पहले कोरोना हो गया था, जिसके चलते उन्हें मैक्स में भर्ती कराया गया था। रविवार की शाम ही वह मैक्स से छुट्टी होकर घर आए थे। रात्रि में उनका निधन हो गया। शहर के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed