फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sushil Munch's son Vicky arrested with alien revolverSushil Munch's son Vicky arrested with alien revolver

Muzaffarnagar News: सुशील मूंछ का बेटा विक्की विदेशी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2023 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sushil Munch's son Vicky arrested with alien revolverSushil Munch's son Vicky arrested with alien revolver
पुलिस की गिरफ्त में सुशील मूछ का बेटा विवेक उर्फ विक्की। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी थाना पुलिस ने मंगलवार की चेकिंग के दौरान पकड़ा
विज्ञापन

बरामद रिवाल्वर मेड इन टोरेस ब्राजील है, कृपाण भी मिली
आरोपी से एक रिवाल्वर कानपुर फैक्टरी मेड भी बरामद हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने गांव मथेड़ी के चर्चित अपराधी सुशील मूंछ के पुत्र विवेक उर्फ विक्की को पकड़ा। उसके कब्जे से एक कानपुर फैक्टरी मेड रिवाल्वर और एक मेड इन टोरेस ब्राजील रिवाल्वर बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों हथियारों को उसने अपने पिता का बताया है।
सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार रात रतनपुरी पुलिस कुख्यात सुशील मूछ पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव मथेड़ी की तलाश में रजबहे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक उर्फ विक्की पुत्र सुशील मूंछ निवासी मथेड़ी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 एमएम की एक रिवाल्वर कानपुर फैक्टरी मेड, कारतूस के अलावा एक मेड इन टोरेस ब्राजील 25 एमएम रिवाल्वर और एक कृपाण बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि ये दोनों रिवाल्वर उसके पिता ने लाकर घर में रखी थी। उनके जेल जाने के बाद से दोनों रिवाल्वर वह अपने पास रखता है। कृपाण उसने एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। ये रिवाल्वर उसके पिता कहां से लाए, इसके विषय में उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक विवेक उर्फ विक्की के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उसके कब्जे से बरामद असलाह के विषय में जांच पड़ताल की जा रही है। विवेक के विरुद्ध मंसूरपुर थाने पर जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत है। इसमें उसे मंसूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed