{"_id":"62376dcd04100c51ff7db838","slug":"super-striker-captured-the-cricket-trophy-muzaffarnagar-news-mrt5811397101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्ट्राइकर ने क्रिकेट ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्ट्राइकर ने क्रिकेट ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। द्वितीय सीनियर कारपोरेट क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में सुपर स्ट्राइकर ने स्पोर्ट्स एक्स मेरठ को 139 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
लीग आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ की देखरेख में फाइनल मैच हुआ। टॉस मुजफ्फरनगर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करे हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बल्लेबाज राहुल ने शानदार 73 रन, रोहित ने 35 रन, मनी ने नाबाद 34 रन, तनु ने 25 रन, अमरदीप ने 18 रनों का योगदान दिया। मेरठ के गेंदबाज कप्तान शोभित त्यागी ने तीन विकेट लिए।
मेरठ की टीम 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवरों में मात्र 62 रनों पर ऑल आउट हो गई। स्पोर्ट्स एक्स मेरठ के बल्लेबाज गौरव ने सर्वाधिक 20 रन, कप्तान शोभित त्यागी ने 15 रन, सोनू ने 9 रन बनाए। मुजफ्फरनगर के गेंदबाज अंकुर और अमर को तीन-तीन विकेट, ओमनाथ को दो विकेट, आकाश और अमित को एक-एक विकेट मिला।
मैच में 18 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले अमरदीप को मैन आफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज राहुल रहे, बेस्ट बॉलर अमित जावला रहे और मैन ऑफ द सीरीज विकास बालियान को दिया गया। टूर्नामेंट का समापन मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने किया। मौके पर सचिव गौरव सिद्धार्थ, मयूर गर्ग, आंचल शर्मा, नितिन गर्ग, विनीत बालियान, नंदू शर्मा, जितेंद्र मौजूद रहे।