{"_id":"67ee8b47a6de04272c04dff4","slug":"super-express-was-cancelled-two-trains-were-late-passengers-were-troubled-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-142836-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुपर एक्सप्रेस रही रदद, दो ट्रेनें पहुंची लेट, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुपर एक्सप्रेस रही रदद, दो ट्रेनें पहुंची लेट, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को लंबी दूरी वाली तीन ट्रेन का आवागमन प्रभावित रहा। जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस रद्द रही। दो अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस रोजाना शाम के समय चार बजकर 58 मिनट पर आती थी। पिछले कई दिन से यह ट्रेन देरी से आ रही थी। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन रद्द रही। स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को ट्रेन के रद्द रहने के बारे में पता चला, जो अन्य वाहनों से अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।
इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमू पैसेंजर एक घंटा व ओडिशा के पुरी शहर से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे लेट पहुंची। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेन के रद्द रहने, देरी से पहुंचने के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।