फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sunny weather

धूप बिगाड़ रही मौसम का मिजाज

Tue, 19 Dec 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sunny weather
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दिन में धूप का खिलना मौसम की चाल बिगाड़ेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होने से ठंड अधिक जोर पकड़ेगी।  हाड़ कंपा देने वाली ठंड का आगाज शुरू होगा। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना है। ठंड के चलते आम जनजीवन बेहाल हो गया है। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन होने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम को शीतलहर से बाजार भी सूने हो गए। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों ठंड का प्रकोप बढ़ा रहा है। एक सप्ताह से शीतलहर और सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। शीतलहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड का आलम यह है कि सुबह आठ बजे से पहले लोग बिस्तर नहीं छोड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन


शाम पांच बजे के बाद ठंड अपना असली रूप दिखा रही है। इसके चलते समय से पहले बाजार में दुकानों के कपाट बंद हो रहे हैं, जबकि रात में आम आदमी का आवागमन बंद सा हो गया है। सोमवार को सूरज की गर्मी में लोगों ने दिन में धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से आम जनता को किसी तरह राहत जरूर मिली है, मगर शाम को फिर वही हालात हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक पान सिंह ने बताया कि दिन में सूरज निकला और कड़ी धूप खिलना सर्दी के लिहाज से अधिक घातक है। अब ठंड का पीक समय शुरू हो गया है। पांच दिसंबर से 40 दिन यानि 15 जनवरी तक जारी रहेगा। रात्रि का तापमान कम होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। यह और बढ़ेगा। जिसके चलते जनजीवन अधिक प्रभावित होगा।


उधर, बढ़ती ठंड का असर जनजीवन के साथ रोजी-रोटी पर भी दिखाई दे रहा है। देर रात तक गुलजार रहने वाले बाजार पर शीतलहर का प्रकोप कहर ढहाने लगा है। व्यापारी समय से पहले दुकानों को बंद कर घर में कैद हो रहे हैं, जबकि ग्राहकों की आमद घटने से व्यापार भी प्रभावित होने लगा है। ऐसे ठंड के बढ़ने से स्थिति अधिक बेपटरी होगी। उधर, सुबह-शाम को कोहरे और शीतलहर के चलने रेल के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed