फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sunlight and dust aggravating skin and eye diseases

Muzaffarnagar News: तेज धूप और धूल बढ़ा रही त्वचा और आंखों का रोग

Sat, 03 Jun 2023 05:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Sunlight and dust aggravating skin and eye diseases
चार सौ मरीज परामर्श ले रहे जिला चिकित्सालय में रोजाना त्वचा और आंखों के
विज्ञापन

चिकित्सकों ने त्वचा और आंखों को ढककर ही बाहर निकलने की सलाह दी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैसे ही गर्मी की तपिश बढ़ रही है, अस्पतालों में त्वचा और आंखों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिला चिकित्सालय में रोजाना त्वचा और आंखों के करीब चार सौ मरीज परामर्श ले रहे है। चिकित्सकों ने इस मौसम में अपनी त्वचा और आंखों को ढककर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
तेज धूप और धूल भरी हवा के कारण त्वचा और आंखों में बुरा असर पड़ता है। चिकित्सकों के मुताबिक तेज धूप में त्वचा संबंधित बीमारियां बढ़ जाती है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी के मौसम में एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। शरीर के संवेदनशील अंग विशेषकर आंख में एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है। आंखों को उड़ती धूल, मिट्टी, गंदगी आदि से बचाएं। आंखों को अच्छे से ढकने वाला चश्मा पहनें। एलर्जी होने पर आंखों को रगड़ें व मलें नहीं। ठंडे साफ पानी से आंखों को धोएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी में पसीना निकलने के कारण खाज-खुजली की समस्या भी होती है। पसीना त्वचा पर बैक्टीरिया और ऑयल के साथ मिल जाता है, जिससे एलर्जी हो जाती है। तेज धूप के कारण त्वचा काली भी पड़ जाती है। इसलिए एक साफ तौलिए या कपड़े से अपनी त्वचा से पसीना पोछें। पसीने से तर कपड़े, तौलिए और टोपियों को दोबारा पहनने से पहले धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed