फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sumbul Rana from SP and Shah Nazar from BSP filed nomination

Muzaffarnagar News: सपा से सुम्बुल राना और बसपा से शाह नजर ने किया नामांकन

Fri, 25 Oct 2024 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sumbul Rana from SP and Shah Nazar from BSP filed nomination
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना और बसपा के शाह नजर सहित सात उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म दाखिल किया। पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद राना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुल 18 प्रत्याशी अपना नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन

नामांकन के समय सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सपा प्रत्याशी के तौर से पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधु सुम्बुल राना नामांकन करने पहुंचीं। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट भी रहे। बसपा प्रत्याशी टंडेढ़ा निवासी शाह नजर ने भी बसपा नेताओं के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जाहिद हुसैन, गुरुदर्शन सिंह ने भी नामांकन पत्र जमा कराया। वहीं तरुण कुमार, साहिस्ता जमाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बताया कि अब तक 18 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed