फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane will be filled in DM office if sugar is not available till 25

25 तक चीनी मिल नहीं चली तो डीएम ऑफिस में भरेंगे गन्ना : टिकैत

Mon, 22 Oct 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane will be filled in DM office if sugar is not available till 25
भाकियू की पंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में निर्णय लिया गया कि 25 अक्तूबर तक चीनी मिल नहीं चली तो डीएम के ऑफिस में गन्ना भरा जाएगा। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता तो 29 अक्तूबर को चक्का जाम किया जाएगा। पंचायत में किसान क्रांति यात्रा में सहयोग करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा पूरी तरह सफल रही। जो लोग अपने घर पर लेटे थे वह बात बना रहे हैं। हम झगड़ा करने नहीं गए थे अपनी मांग रखने के लिए गए थे। यह अच्छा हुआ कि किसी का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी किसी पार्टी से लड़ाई नहीं है, सरकार से लड़ाई है। सरकार जिसकी भी होती है हम उसी के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। हमारी बीजेपी से कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने किसानों से कहा कि जुड़ के चलोगे तो कुछ मिलेगा। चीनी मिलों के समय से नहीं चलने पर किसानों को गेहूं बुवाई में समस्या पैदा होगी। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के सब्र का बांध टूट चुका है। चीनी मिले नहीं चली तो 25 अक्तूबर को डीएम के ऑफिस पर गन्ना भर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता तो 29 अक्तूबर को चक्का जाम होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें मजबूती बनाकर रखनी है। हाल ही में सीएम से मुलाकात हुई तो हमने दस साल पुराने वाहन का मामला रखा, जिस पर रास्ता निकालने की बात कही गई है। दूसरे किसान को मनरेगा में शामिल करने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किसान को न्यूनतम मजदूरी मिलती रहेगी और खेती में घाटा नहीं होगा। कैथल के खुराना गांव के किसान लालू ने अध्यक्षता की। मुख्य रूप से ठाकुर सुनील सिंह और देवेंद्र पंवार को 11-11 हजार और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर बालियान, सोमपाल बालियान, जितेंद्र, धीरज लाटियान, शरणवीर सिंह, डॉ यशपाल, राजेंद्र सिंह, बालेंद्र, सुभाष, राहुल, राजीव बालियान, विकास मलिक आदि मौजूद रहे।  

बीजेपी नेताओं को गांवों में न घुसने दो
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने पंचायत में कहा कि बीजेपी किसान विरोधी पार्टी है। इसके नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दो। केंद्र और प्रदेश दोनों जगह इन्हीं की सरकार सारी समस्याओं के लिए ये ही जिम्मेदार है।

हम इन्हें दिल्ली जाने से रोकेंगे
मुजफ्फरनगर। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया है। 2019 के चुनाव में किसान बीजेपी को दिल्ली जाने से रोकेंगे। 

 29 अक्तूबर से पेराई शुरू करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। जिले में लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने चीनी मिल संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। कृषकों को विभिन्न जानकारी मोबाइल एप से देने के निर्देश दिए। जनपद एवं समिति स्तर पर इन्क्वायरी टर्मिनल की स्थापना होगी। उन्होंने चीनी मिल का संचालन 29 अक्तूबर तक करने के सख्त निर्देश भी दिए।

नोडल अधिकारी वित्त नियंत्रक केके सिंह ने उपगन्ना आयुक्त सहारनपुर डॉ दिनेश्वर मिश्र के साथ विभाग की तैयारियों का निरीक्षण किया। चीनी मिलों की तैयारियों को भी देखा। गन्ना समितियां में पर्ची निर्गमन व्यवस्था, वैंडर्स द्वारा मोबाइल एप बनाने, प्राथमिक कैलेंडर मे प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण, समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले के आयोजन, अंतिम कैलेंडर निष्कासन एवं समय से चीनी मिल संचालन की तैयारियों आदि की समीक्षा की।

समिति स्तर पर स्थापित इन्क्वायरी टर्मिनल के निरीक्षण उपरान्त कृषकों से उपरोक्त पर फीड बैक भी प्राप्त किया। गन्ना समिति रोहाना कलां के निरीक्षण उपरांत समिति के ग्राम बडकली में कृषकों से पर्ची निर्गमन की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जानकारी की गई तथा मोबाइल एप पर कृषकों के संशोधनों को दिखाया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति रामराज के ग्राम टिकौला एवं पुट्ठी इब्राहिमपुर के कृषकों के संशोधनों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में संशोधन दर्ज पाए गए। चीनी मिल समिति मोरना के पर्ची निष्कासन व्यवस्था का निरीक्षण करने पर कार्य में शिथिलता देखकर नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। चीनी मिल अधिकारियों को समय से गुणवत्तापूर्वक ढंग से पर्ची निर्गमन व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ चीनी मिल का संचालन 29 अक्तूबर तक करने के सख्त निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के समय एससीडीआई खतौली विश्वामित्र पाठक, एससीडीआई तितावी अरुण कुमार, एससीडीआई रोहाना  विनोद कुमार तथा सचिव रोहाना एसपी सिंह, एससीडीआई टिकौला जितेंद्र कुमार एवं सचिव रामराज महिपाल सिह, सचिव मोरना यशपाल सिंह ढाका, चीनी मिल मोरना के चीफ  केमिस्ट व मुख्य गन्ना अधिकारी के अलावा सहारनपुर से यशपाल सिंह आदि  उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed