{"_id":"5ee3ba368ebc3e4329200ddd","slug":"sugarcane-nursery-informed-by-bad-chip-method-muzaffarnagar-news-mrt4861331197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ चिप विधि से गन्ना नर्सरी की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ चिप विधि से गन्ना नर्सरी की जानकारी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी परिसर में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन कर बड़ चिप विधि से गन्ना नर्सरी तैयार करने की जानकारी दी गई।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीएम पाठक ने बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु गांवों में महिला स्वयं सहायता समूह गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनके माध्यम से महिलाएं बड़ चिप विधि से गन्ना नर्सरी तैयार कर किसानों को उनका वितरण करते हुए अच्छा आर्थिक लाभ कमा सकती हैं। विभाग द्वारा महिलाओं के प्रत्येक समूह को 350 पौधे भी दिए जाएंगे। गन्ना मिल अधिकारी संजीव कुमार ने महिलाओं को बड़ चिप विधि से गन्ना नर्सरी तैयार करने की जानकारी दी। खांडसारी निरीक्षक संदीप कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक अशोक भारती, ओमकुमार त्यागी, शोकिंद्र कुमार, सुनील कुमार, मुकेश, माया, सरिता व सरोज आदि मौजूद रहे।